स्किन और हेयर केयर के लिए 14 कारगर ट‍िप्स और घरेलू नुस्खे स्किन और हेयर केयर के लिए 14 कारगर ट‍िप्स और घरेलू नुस्खे

[object Promise]

होली के मौके पर अक्सर आप लोगों से कहते सुना होगा “बुरा न मानो होली है”। होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है। इस मौके पर लोग गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को पहले रंग लगाते हैं। इसके बाद गले लगाते हैं। वहीं, छोटे अपने से बड़े लोगों को तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। देशभर में होली हर्षोउल्लास के साथ  सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। हालांकि, रंगों के इस त्यौहार में आर्टिफिशियल रंगों से त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचता है। इन रंगों में केमिकल्स मिले होते हैं। इसके लिए अपनी त्वचा और बालों का विशेष ख्याल रखें। अगर आप भी असमंजस में हैं कि कैसे त्वचा और बालों की देखभाल करें, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं-

-होली मनाने और खेलने से दस मिनट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

-अपने चेहरे और शरीर पर सरसों, अरंडी, बादाम या नारियल तेल जरूर लगाएं।  साथ ही कानों के नीचे, कानों और नाखूनों में भी तेल लगाएं।

-नारियल तेल की मदद से अपने बालों की मालिश करें। इससे बालों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, यह रंगों में मौजूद केमिलक्स, धुल और कण से बालों की सुरक्षा करता है।

-अपने होंठों को लिप बाम से कवर करें। इसके लिए आप वेसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होंठ खतरनाक केमिकल्स से सुरक्षित रहते हैं।

-फूल बांह और पैरों वाले कपड़े पहनें। इससे त्वचा को नुकसान कम पहुंचता है।

-होली खेलने के बाद धूप में न बैठें। इससे रंगों को छुड़ाने में परेशानी होती है। रंग खेलने के समय भी छांव में बैठें।

-बालों से रंगों को दो से तीन बार साफ़ करें। जब रंग पूरी तरह से निकल जाए, तो शॉवर लें। इसके बाद त्वचा और शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

-दिन के समय लाइट मेक-अप करें।

-अपने नाखूनों को नेल पॉलिश से कलर कर लें। इसके लिए आप गुलाबी या लाल रंग का यूज कर सकते हैं। ये दोनों रंग आसानी से निकल जाते हैं।

-हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। अपने दोस्तों को हर्बल रंग इस्तेमाल करने की सलाह दें। इसके लिए हिना, पीला और हरा रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *