खस्ताहाल मार्गो पर चलना हो रहा मुश्किल

खस्ताहाल मार्गो पर चलना हो रहा मुश्किल

फतेहपुर चौरासी /उन्नाव। क्षेत्र के कुछ मार्ग आज भी  खस्ताहाल पड़े हैं जिन पर विभाग  द्वारा बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है आने जाने वाले राहगीरो को काफी दिक्कतें हो रही है आये दिन राहगीर गिर कर घायल भी हो रहे है जिसमे सादखेड़ा से झुलूमऊ संपर्क मार्ग आज तक अधूरा पड़ा हुवा है वही साथ ही फतेहपुर चौरासी से शेरपुर अछिरछा संपर्क मार्ग का यही हाल है जहां रोड पर गड्ढे और गिट्टी ही नजर आती हैं मार्ग ना के बराबर नजर आता है जिस पर पिछले छह माह में कुछ लोगों की रोड खराब होने की वजह से दुर्घटना में मौत भी हो गई और आए दिन लोग गिरकर घायल भी होते रहते हैं साइकिल सवार और बाइक सवार अक्सर इस रोड पर गिरकर घायल हो जाते हैं ।

जिसमे से कुछ  को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ता है कई बार अख़बारों में खबर छपने के बाद भी विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है जबकि सरकार द्वारा प्रत्येक सड़क को गड्ढा मुक्त करने की योजना है उसके बाद भी कुछ सड़कों पर ध्यान बिल्कुल नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है अतिशीघ्र इस रोड को सही कराया जाए जिससे ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत मिल सके और उन्हें जो आए दिन गिरकर चोट लगती है उस से मुक्ति मिल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *