कल शपथ लेंगे MP के नए चीफ जस्टिस ए.के. मित्तल

[object Promise]

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ अजय कुमार मित्तल 3 नवम्बर रविवार को राजभवन भोपाल में लेंगे।

उन्हें चीफ जस्टिस के पद की शपथ मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन सुबह 9.30 बजे शपथ दिलाएंगे।

शपथ लेने के बाद चीफ जस्टिस श्री मित्तल गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस से रात्रि 9.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री मित्तल अभी मेघालय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मित्तल शनिवार को शिलांग एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उसके बाद नई दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे।

जस्टिस मित्तल मेघालय हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस थे। जस्टिस रवि शंकर झा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस थे, जिन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है।

इसके अलावा, पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस राकेश कुमार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस अमित रावल को केरल हाईकोर्ट भेजा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *