पडरौना,कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।एसपी का यह हन्टर सीओ द्वारा चेकिंग के दौरान अपनी ड्यूटी नहीं बजा रहे थे। उन्होंने रिपोर्ट एसपी को सौंप दिया था।
क्षेत्राधिकारी सदर श्री नीतेश प्रताप सिंह के द्वारा थाना कोतवाली पड़रौना में रात्रि ड्यूटी के पीआरवी वाहनों को दैनिक चेकिंग के दौरान चेक किया गया तो 4 पीआरवी डायल 100 वाहन थाने पर मौजूद पाये गये जबकि इन वाहनों को रात्रिगश्त पर अपने निर्धारित प्वाइन्टों पर होना चहिये था।
इस रिपोर्ट पर कठोर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र द्वारा 8 पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है, तथा सिपाही पीएसी चालक नरेन्द्र यादव को व होमगार्ड चालक विपेन्द्र मिश्रा, होमगार्ड चालक ब्रम्हा यादव, होमगार्ड चालक निजामुद्दीन को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतू पीएसी, होमगार्ड कमाण्डेन्ट से पत्राचार किया गया है।
निलम्बित किये गये डायल 100 पुलिसकर्मी, पीआरवी,वाहन संख्या 2510, एसआई श्रीराम, सिपाही सतीशचन्द्र,पीआरवी वाहन संख्या 2511,एसआई वृजनाथ प्रजापति सिपाही देवेन्द्र चौरसिया, जबकि पीआरवी वाहन संख्या 2516,एसआई माधव प्रसाद पाण्डेय, सिपाही रमेश मौर्या (4) पीआरवी वाहन संख्या 2517,एसआई बालकृष्ण, सिपाही सर्वेश यादव शामिल है।