गोरखपुर की सूरत बदल जाएगी , रिंग रोड के चारो ओर बसेगा नया गोरखपुर

[object Promise]

गोरखपुर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का सीमा विस्तार हो चुका है और इसी के साथ ही शहर के विस्तार का रोडमैप भी तैयार हो गया है। प्राधिकरण ने गोरखपुर के आसपास से जाने वाले हाइवे के किनारे के अधिकतर गांवों को अपनी सीमा में शामिल किया है। गोरखपुर के चारो ओर प्रस्तावित फोर लेन रिंग रोड को भी ध्यान में रखते हुए यह सीमा विस्तार किया गया है। विकास की नई परियोजनाएं इसी क्षेत्र में आएंगी और रिंग रोड के साथ चारो ओर एक नया गोरखपुर बस सकेगा।

[object Promise]
गोरखपुर प्राधिकरण ने गोरखपुर के आसपास से जाने वाले हाइवे के किनारे के अधिकतर गांवों को अपनी सीमा में शामिल किया है। गोरखपुर के चारो ओर प्रस्तावित फोर लेन रिंग रोड को भी ध्यान में रखते हुए यह सीमा विस्तार किया गया है।

जीडीए में 233 नए गांवों को शामिल होने से बदल जाएगी गोरखपुर की सूरत

जीडीए में पहले नगर निगम के साथ 86 गांव शामिल थे। 22 दिसंबर को हुए सीमा विस्तार में 233 नए गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव बनाने से पहले हर पहलू का अध्ययन किया गया। प्राधिकरण के पास शहर में नई परियोजनाएं लाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं रह गई थी। शहर का अनियोजित विकास धड़ल्ले से हो रहा था, इसे देखते हुए गोरखपुर-देवरिया फोरलेन, गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, गोरखपुर-महराजगंज रोड, गोरखपुर-सौनौली रोड के किनारे के गांवों को जीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *