[object Promise]
नई दिल्ली। महामारी से बचाव करने के लिए कोई अपनी इम्यूनिटी बढ़ा रहा है कोई काढ़ा पी रहा है, तो कोई व्यायाम कर मजबूूत बन रहा है। लेकिन महामारी के इस दौर में कुछ बेहतरीन लोग भी हैं, नए अविष्कार भी कर रहे हैं।
इस वीडियो में तीन लोग कुकर में लगे एक पाइप के सहारे भाप ले रहे हैं। इन तीनों कुकर को एक गैस पाइपलाइन से जोड़ा गया है और तीनों से ही तेजी से भाप निकल रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुकर के पाइप के सामने बैठे तीनों व्यक्ति कभी नाक में सहारे भाप ले रहे हैं तो कभी मुंह खोलकर भाप लेने की कोशिश कर रहे हैं। फिर एक शख्स वहां से उठकर चला जाता है तो दूसरा सदस्य उसकी जगह पर आ जाता है। इसे देखने के बाद लगता है कि इस तरीके से भाप के जरिए कोरोना वायरस को खत्म करने का उपाय किया जा रहा है।
Leave a Reply