शंख का ऐसे करें उपयोग, बुरी शक्तियों के साथ ही दूर होंगी ये बीमारियां

हिन्दू धर्म में अलग-अलग पूजा पाठ में अलग प्रचलन मान्यताएं और प्रावधान हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करें पूजा में विशेष महत्व रखने वाले शंख की। हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व माना जाता है। हर शुभ कार्य में शंख नाद करना अनिवार्य है। कई लोग रोज सुबह सूरज निकलने ने पहले शंख बजाकर घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं। औए सभी सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं। शास्त्रों की माने तो शंख बजाने से सुख-समृद्धि समेत कई अन्य लाभ होते हैं।

धार्मिक महत्व के साथ ही इसको विज्ञान ने भी लाभदायक बताया है। वैज्ञानिकों के अनुसार शंख बजाने से कई रोग दूर हो जाते हैं। शंख सेहत और खूबसूरती के लिए भी बेहद जरूरी है।

घर में शंख में जल भरकर छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा की उन्नति होती है।

शंख नाद की ध्वनि आसपास के वातावरण को शुद्ध कर पॉजिटिव एनर्जी से भर देती है। ऐसी मान्यता है कि शंख की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा यहां तक जाता है कि शंख बजाने से दुष्टात्माएं पास नहीं आतीं। बता दें कि माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के पास शंख रखने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव की कभी कमी नहीं होती। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक शंख की आवाज से वातावरण में मौजूद कई प्रकार के हार्मफुल बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं। शंख बजाने से गैस की समस्या भी खत्म होती है। इससे शरीर के अंदर मौजूद कई अंगों का व्यायाम हो जाता है।

अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत है तो नियमित रूप से शंख बजाने से सांस के रोग से भी मुक्ति मिलती है। शंख बजाने से मस्तिष्क में रक्त संचार भी बढ़ता है और तनाव भी कम होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख को घर की कमजोर दिशा में रखने से यश, कीर्ति और उन्नति का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से शिक्षा में भी सफलता की प्राप्ति होती है। शंख में रखकर पानी पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और दांत भी स्वस्थ होते हैं।

किस दिशा में रखें शंख

शंख घर में कहीं भी नहीं रखना चाहिए। शंख को लिविंग रूम में दक्षिण दिशा में रखने से, आपका नाम हर जगह फैलता है।

अगर आपका रोज घर में झगड़ा होता है तो शंख को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लिविंग रूम में रखें क्योंकि ऐसा करने से रिश्ता मधुर हो जाने की मान्यता है।

शंख बजाने से आपका सौंदर्य भी बढ़ता है क्योंकि जब आप शंख बजाते हैं तो चेहरे की मांसपेशियां खिंचती हैं और महीन रेखाएं दूर हो जातीं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *