पारिवारिक कलह के कारण जहरीला पदार्थ खाकर अधेड ने दी जान

[object Promise]

By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

महाराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी कुतबुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन उम्र लगभग 40 वर्ष ने आपसी पारिवारिक कलह के कारण जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताते चलें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन उम्र 40 वर्ष का गुरुवार को अपनी पत्नी से कुछ आपसी कहासुनी हो गई । उसके बाद काफी तनाव के कारण कुतुबुद्दीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया ।

जैसे ही इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाकर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को भोर में युवक की मृत्यु हो गई। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *