रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। क्षेत्र के भुसियांवा गॉव में जय माँ परमज्योती क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 का फाईनल रविवार को खेला गया।फाइनल उत्तर गाँव और खुड़िया पुर के बीच खेला गया।स्थानीय क्षेत्र के भुसियांवा गॉव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने किया ।प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।फाइनल मुकाबले में टास जीत कर खुड़िया पुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ निर्धारित 15 ओवरो में 149 रन बना कर जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया। जबाब मे उतरी उत्तर गाँव की टीम ने 13.1ओवर में 150रन बना कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने फाइनल मैच में मैन आफ दी मैच दिनेश यादव और मैन आफ दी सीरीज अखिलेश यादव को पुरस्कार स्वरुप साइकिल प्रदान किया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नही है ।प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ सदभाव पूर्ण वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी होती है ।सपा नेता श्री यादव ने कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें संवारने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही लखनऊ में ऐतिहासिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराने के साथ ही ग्रामीण अंचलों में जरूरी संसाधन मुहैया कराने का काम किया।
इस मौके पर प्रधान भुसियावाँ उमेश यादव उदय सिंह प्रधान सदाशिव यादव प्रधान मोचवा प्रधान पिन्टू यादव दुर्गेश यादव पप्पू पान्डे दिनेश यादव राकेश यादव के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply