[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के राजदरबार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस का 134 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा मिठाइयां बांटी गयीं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने 28 दिसम्बर 1885 को कांग्रेस की स्थापना के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रिटिश सरकार के दोहरी नीतियों के कारण भारतवासियों के मन में जो क्रोध का भाव था उसे आवाज देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी संगठन की जरुरत को महसूस करने के पश्चात ब्रिटिश सरकार से नाराज चल रहे एक अवकाश प्राप्त अधिकारी एओ ह्यूम के सुझाव पर देश के तत्कालीन विद्वान व नामी हस्तियों द्वारा कांग्रेस की स्थापना की गई थी जिसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी बने।
कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जिस पवित्र उद्देश्य के लिए कांग्रेस का निर्माण हुआ था उसके प्राप्त हो जाने के बाद कांग्रेस ने एक योग्य शिल्पी की भाँति देश को इस प्रकार से सजाया और संवारा कि स्व० इंदिरा जी के समय में भारत विश्व के सैकड़ों विकासशील देशों का लीडर बनकर उभरा। जिला कोआर्डिनेटर संतोष श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में इतिहास से सबक लेते हुए वर्तमान को संवारने पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त कराने की खातिर सहमति से संघर्ष तक का सफर सफलता पूर्वक तय किया तथा अपने बलिदान के बल पर देशवासियों में दासता के विरुद्ध संघर्ष करने की एक अन्तहीन चेतना को जागृत कर दिया, परिणाम स्वरूप 1947 में देश को आजादी मिल सकी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र, व्यास ओझा तथा नन्दलाल चौहान, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव इन्द्रजीत चौधरी, कसया ब्लाक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पडरौना ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, आफताब आलम, शंकर प्रसाद, अखलाक खान, पेशकार सिंह, रविन्द्र राय, इत्यादि उपस्थित रहे।
Leave a Reply