बांगरमऊ,उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्योली इस्लामाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत हो गयी, स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्राली उछलने से हुआ दर्दनाक हादसा,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी उत्तम की पत्नी प्रेमादेवी 40 वर्षीय जो गाँव का ही एक किसान अपनी फसल को लादकर बेचने टैक्टर- ट्राली से बांगरमऊ जा रहा था, तभी उक्त महिला अपने निजी कार्य हेतु बांगरमऊ जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार हो गई, अभी ट्रैक्टर-ट्राली ब्योली इस्लामाबाद गांव के पास ही पहुंचा था कि स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्राली उछल गया। जिससे सवार महिला नीचे गिर गई और हादसे में महिला के गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
वही परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही मातम पसार गया।
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर महिला की हुई दर्दनाक मौत
[object Promise]
Leave a Reply