सरकारी अस्पताल में महिला स्टॉप कर रहा था शराब पार्टी वायरल हुआ वीडियो मचा हंगामा

देश– आज के समय मे महिला हो या पुरूष उसके लिए शराब पीना आम बात हो गई है। लोग अब शराब स्वैग के लिए पीते हैं। वही अब तेलंगाना के हनमकोंडा जिला स्थित एक सरकारी अस्पताल में महिला स्टाफ का शराब पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया है। वीडियो में 3 से 4 महिलाएं है। यह सभी आपस मे बातचीत करते नजर आ रही है। एक महिला अपने हाथ मे शराब की बोतल भी लिए है। बताया जा रहा है कि वीडियो सरकारी प्रसूति अस्पताल का है।
रिपोर्ट के मुताबिक , यह वीडियो अस्पताल में एडमिट एक मरीज के रिश्तेदार ने बनाया है। स्टाफ को इस बात की कोई खबर नही थी कि उनका वीडियो नही बनाया जा रहा है। 
सूत्रों ने दावा किया है कि कई मरीज इन परिपेक्ष्य में शिकायत कर चुके हैं। मरीजो का कहना है कि अस्पताल का स्टाफ मरीजो के प्रति एक्टिव नही है। वह आपस मे बातचीत करने और लोगो के साथ एन्जॉय करने में व्यस्त रहते हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में एक नर्स या दाई, एक आरोग्यश्री वर्कर, एक स्टाफ नर्स और दो बाहरी लोग शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *