खलासी को नीचे फेंक,प्‍याज लदा ट्रक लूट ले गए बदमाश

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया में कसया-पडरौना मार्ग पर बोलेरो सवार अज्ञात लुटेरों ने 28 टन प्याज लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक को लूट कर खलासी को अगवा कर लिया। अगवा किए गए खलासी को लुटेरे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चरिघरवा के समीप चलती गाड़ी से फेंक फरार हो गए। शुक्रवार को जब ग्रामीण टहलने निकले तो खलासी बदहवास हाल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसे थाने ले गयी।
ट्रक का खलासी राजेश वर्मा निवासी घुरकुंआ जिला बस्ती ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि वह चालक शैलेश कुमार निवासी ग्राम मरियवा जिला बस्ती के साथ सूरत से ट्रक पर 28 टन प्याज रखकर बिहार बगहा जा रहे थे। गुरुवार की आधी रात के बाद ट्रक लेकर वह कसया-पडरौना मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बोलेरो में सवार अज्ञात लुटेरों ने ट्रक के खलासी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और एक बदमाश ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। ट्रक चालक शैलेश किसी तरह लुटेरों की चंगुल से बच निकला।
खलासी ने बताया कि करीब तीन घंटे तक बदमाशों ने उसे इधर-उधर घुमाया और बाद में उसे चलती गाड़ी से चरिघरवा के समीप फेंक कर लुटेरे फरार हो गए। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस खलासी को अपने साथ लेकर थाने आई। एसओ नेबुआ नौरंगिया सुनील सिंह ने कहा कि घटना कसया थाना क्षेत्र की है तो उसी थाने में कार्रवाई होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *