मुंबई। हिन्दी टीवी सीरियल की क्वीन एकता कपूर आज ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है। आज एकता अपना 44 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। एकता आज भी अकेली हैं और आगे भी उनका शादी करने का कोई ईरादा नहीं है।
साल 2019 एकता के लिए बहुत खास है क्योंकि इस साल एकता सेरोगेसी के जरिए मां बनी है। एकता कपूर 27 जनवरी को मम्मी बन गईं थी। यह पहली बार है कि किसी महिला सेलेब्रिटी ने सरोगेसी का यह रास्ता चुना है और सिंगल मॉम बन गई हैं। एकता के करीबी बताते हैं कि, वह पूरी प्रक्रिया में शामिल थीं। वह डॉक्टर से हर चरण में माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेगी।
एकता के भाई तुषार कपूर भी उनके बेटे लक्ष्य कपूर के एकलौते पिता हैं, जो 2017 में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे। एकता ने अपनी मां के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स की नींव रखी थी। डेली सोप क्वीन एकता ने टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी रागिनी एमएम , वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई जैसी कई हिट फिल्में दी है।
19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एकता कपूर ने करीब 70 से ज्यादा नाटकों का निर्माण किया हैं। शुरूआती दौर में एकता के गलत फैसलों की वजह से उनके पिता के कई प्रोजेक्ट्स बंद हो गए। जिस वजह से एकता को 2.50 करोड़ का नुकसान भी झेलना पड़ा।
इतना भारी नुकसान होने के बाद उनके पास सिर्फ कुछ लाख रुपए बचे हुए थे, जिसकी मदद से उन्होंने साल 1994 में दूरदर्शन में सीरियल ‘हम पांच’ शुरू किया। यह सीरियल दर्शकों को इतना पसंद आया कि इससे सारे नुकसान की भरपाई कर दी।
सीरियल की दुनिया में साल 2000 एकता के सबसे बेहतरीन सालों में से एक माना जाता हैं क्योंकि इस साल उनके सारे सीरियल वर्ल्ड रेकिंग में टॉप पर थे। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ एकता का फेवरेट शो है। जो उन्हें खुद भी बेहद पसंद है।
साल 2008 के दौरान एकता और एक्टर संजय दत्त के बीच में 1.25 करोड़ रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इस वजह से एकता को काफी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ मिलकर संजय दत्त के खिलाफ केस दर्ज भी कराया था।
एकता का साल 2008 ज्यादा अच्छा नहीं गया इस साल उन्होंने कुल 15 सीरियल शुरू किए थे। इसमें से केवल 5 ही हिट साबित हुए। एकता अपने गुस्से के लिए भी फेमस है, उन्हें गुस्सा बहुत आता है। एकता का गुस्सा कई बार सुर्खियों में भी रहा है। इसके अलावा एकता अपने खराब फैशन सेन्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती है।
एकता को बड़े सितारों के साथ मिलना ज्यादा अच्छा नहीं लगता बल्कि उनके साथ डिनर डेट पर जाना पसंद है। अपनी लाइफ में ट्रस्ट इशूस की वजह से एकता ने अब तक शादी नहीं की। एकता सुपरनेचुरल पॉवर और एस्ट्रोलॉजी पर काफी विश्वास करती है, इसी वजह से उन्होंने अपने टीवी सीरियल और फिल्मों के नाम ‘क’ अक्षर से रखना शुरू किया था।
rek


Leave a Reply