देश– राजनीतिक गलियारों में आजकल हिन्दू देवी देवताओं को लेकर तरह तरह के बयान दिए जा रहे हैं। इन बयानों पर खूब बवाल मचता दिखाई देता है। वही अब बीजेपी विधायक के एक बयान ने हंगामा मचा दिया है। क्योंकि उन्होंने लक्ष्मी, सरस्वती और बजरंग बली पर टिप्पणी की है।
भागलपुर की पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने कहा, अगर हमे माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से धन अर्जित हो जाता। तो मुस्लिम कभी अरबपति नही होते। मुस्लिम पूजा नही करते लेकिन वह अमीर है। मुस्लिम सरस्वती की पूजा नही करते लेकिन ऐसा तो नही है कि उनमें कोई विद्वान नही है।
उन्होंने कहा, मुस्लिम भी आईएस पीसीएस बनते हैं। यह सब विश्वास से होता है। आत्म और परमात्मा लोगो की मान्यता है महज। हम देवी देवताओं को मानते हैं यह हमारा विश्वास है हम उन्हें नहीं मानते यह भी हमारा विश्वास है।
हमे इस मामले के निष्कर्ष पर जाना होगा। इसके लिए हमे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचना होगा। क्योंकि यदि हम ऐसा करते हैं तो हमारी बुद्धि में वृद्धि होगी।
वही लोग कहते हैं बजरंगबली से हमे शक्ति मिलती है। मुस्लिम और ईसाई भी शक्तिशाली है। आप विश्वास खत्म करिए और देखिये यह चीजे स्वतः खत्म हो जाएगी।
Leave a Reply