By UPENDRA KUSHWAHA
पडरौना : जिले के विशुनपुरा क्षेत्र के गगलवा में परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे एक छात्र की पैर फिसल जाने के कारण नहर में डूबने से मौत हो गई। यह छात्र रास्ते में शौच के लिए रुका था और नहर में उतरा था।
बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के पांडेय खरया निवासी चंदेश्वर पांडेय का 24 वर्षीय पुत्र अमित पांडेय बांसदेव डिग्री कालेज तरयासुजान में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परीक्षा सेंटर दुदही स्थित विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय में आया था। शनिवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष इतिहास का पेपर देकर वह अपने मित्र सोनू मिश्रा के साथ वापस घर जा रहा था।
वापसी के दौरान अमित पांडेय ने पेट दर्द की बात कह शौच के लिये गगलवा पुल के पास रुक गया। जैसे ही वह नित्य क्रिया से निपट पानी छूने बड़ी गंडक नहर में उतरा कि उसका पैर फिसल गया। वह नहर में डूबने लगा। अमित के डूबने पर उसके मित्र ने शोर मचाकर लोगों को बताया।
Leave a Reply