क्या आम आदमी पार्टी करती है खालिस्तान का समर्थन? इस ट्वीट में सब साफ हो गया

डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल पर लगातार खालिस्तान के समर्थन का आरोप लगता रहता है। किसान आंदोलन से लेकर पंजाब चुनावों में इस मुद्दे को सियासत के साथ इस्तेमाल किया गया। इसी कड़ी में खालिस्तान समर्थित ट्वीट के लिए पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के अपने सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी को निष्काषित कर दिया।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिनों बेदी पर आरोप लगाया, कि उन्होंने खालिस्तान का खुलकर समर्थन किया है। भाजपा ने अपने आरोप में यह भी कहा कि बेदी ने कुछ साल पहले भी खालिस्तान समर्थित ट्वीट किए थे।

AAP के ओफ्फिशल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि, बेदी के ट्वीट में उनके निजी विचार हैं। ये Aam Aadmi Party की विचारधारा के खिलाफ हैं। ये कहीं से भी पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। पार्टी बेदी को तत्काल प्रभाव के सभी पदों से निष्कासित करती है। 

AAP ने अपने एक और ट्वीट में कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता में आप का दृढ़ विश्वास है। देश के खिलाफ कुछ भी लिखने जाने को कभी सहन नहीं किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *