कुशीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक की मौत,कई झुलसे

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के तीन फेडिया गांव में गुरुवार को गांव से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने ले जा रहे जा रहें लोगों के ट्रैक्टर ट्राली में भरी हरे बांस  वजह से 11 हजार बिजली के चपेट मे आने से एक की मौत  होने की खबर है,जबकी बिजली के चपेट में आने से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज तरयासुजान स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है |

 

सुचना पर मौके पर पहुची थाने की पुलिस ने गंभीर रुप से झुलसे घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा उपचार करने के बाद एक की मौत घोषित कर दी | पुलिस ने गम्भीर रुप से झुलसे बच्चो को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भिजवाया दिया है | उधर इस घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक और अजय कुमार लल्लू झुलसे लोगों का हाल लेने नजदीकी अस्पताल पहुंचे हुए हैं,दूसरी ओर घटना को लेकर लोगो की भीड अस्पताल परिसर में लगी हुई थी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *