कुशीनगर : जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के समीप फोरलेन पर शुक्रवार को गोरखपुर से तमकुहीराज जा रही कार बेकाबू होकर फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराई। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से ठोकर मार दिया। इस घटना में कार में सवार डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर समेत सभी लोग बाल बाल बचे।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसके सेन गुप्ता व प्रोफेसर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव कार से शुक्रवार को कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज स्थित रामरूप महाविद्यालय में परीक्षा लेने जा रहे थे। अभी वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के समीप पहुचे थे कि उनकी कार का चालक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हो गया तथा कार हाईवे पर बने डिवाइडर से जा टकराई। इसी बीच पीछे आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार ठोकर मार दिया। ट्रक चालक द्वारा यकायक ब्रेक लेने से बड़ी घटना होते होते बची। कार में सवार सभी लोग बाल बाल बचे। जबकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
Leave a Reply