ममता पर भारी पड़ी बंटवारे की चाह, तैश में आकर बेटे ने ली मां की जान

[object Promise]

कानपुर, कानपुर शहर के सीमावर्ती जिले फतेहपुर में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक क्रूर और कलियुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमीपूर्वक हत्या कर दी। फतेहपुर के असोथर थाने के सुजानपुर गांव में बंटवारा न करने से क्षुब्ध कलियुगी बेटे ने मां को डंडे से बेरहमीपूर्वक पीटा। घटना की रात ही वृद्धा की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपित बड़े बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

[object Promise]
रविवार को सुबह बड़े बेटे ने खेत की 15 बिसवा जमीन के साथ और घर में बंटवारा करने के लिए दबाव बनाया तो पिता ने कहा कि बेटी की शादी करने के बाद बंटवारा करेंगे। कलियुगी बेटा वृद्ध मां का हिस्सा भी हड़पना चाहता था।

बंटवारा ने किए जाने से था आहत 

सुजानपुर गांव निवासी रामसिंह चौहान अपनी 65 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी, बेटे लाखन सिंह और बेटी अनारकली के साथ एक ही घर में रहते हैं। छोटा बेटा रवि कानपुर के रामादेवी में रहकर मजदूरी करता है जबकि बड़ा बेटा लाखन अपनी पत्नी रीना व बच्ची के साथ घर में ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। रविवार को सुबह बड़े बेटे ने खेत की 15 बिसवा जमीन के साथ और घर में बंटवारा करने के लिए दबाव बनाया तो पिता ने कहा कि बेटी की शादी करने के बाद बंटवारा करेंगे, लेकिन ये बात बेटे को नागवार लगी तो वह अपशब्द कहने लगा। इस पर उसकी मां सावित्री देवी ने विरोध किया। इसके बाद आवेश में आकर उसने अपनी बूढ़ी मां पर डंडों से कई वार किए। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मां पर हमला करने के बाद बेटा फरार हो गया।

बेटी से नहीं देखी गई मां की स्थिति

आनन फानन वृद्ध पति व बेटी उन्हें जिला अस्पताल लेकर आईं जहां उपचार दौरान देर रात सावित्री देवी की मौत हो गई। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने कहा कि आरोपित बड़े बेटे लाखन सिंह पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कहा कि बंटवारा न करने को लेकर मां-बेटे के बीच झगड़ा हुआ था।

हफ्ते भर से बेटा कर रहा था परेशान

वृद्ध पिता राम सिंह ने बताया कि उसे सुनाई नहीं देता है इसलिए कान में मशीन लगाकर बात करता है। बड़ा बेटा हफ्ते भर से खेत व मकान बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहा था। जिसे बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानता था जबकि अभी छोटी बेटी की शादी करनी थी। वहीं बेटियों उर्मिला व अनारकली ने रोते हुए बताया कि बड़े भाई ने मां को इतना पीटा कि उनके हाथ, कमर व सिर में काफी चोट आई थी। मां को पीटने में उसे तनिक भी दया नहीं आई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *