नौकरानी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मालकिन ने कुत्ते से कटवाया

नौकरानी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मालकिन ने कुत्ते से कटवाया

नई दिल्ली। सपना नाम की महिला रजनी सिंह के पास पार्लर में काम करती थी।  कुछ महीनों से उसकी सैलरी नहीं दी गई थी। रजनी सिंह से सपना बार-बार अपनी तनख्वाह मांग रही थी।  जब उसने अपनी सैलरी माँगी तो मालकिन रजनी सिंह ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। इनकार करने पर अपने पालतू कुत्ते से हमला करवा दिया। साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

एफआईआर के मुताबिक रजनी सिंह से सपना बार-बार अपनी तनख्वाह मांग रही थी, लेकिन रजनी सिंह सपना की बकाया तनख्वाह नहीं दे रही थी। रजनी सिंह बार-बार सपना को कॉल करके बुला रही थी, लेकिन सपना कोरोना के कारण रजनी के पास जाने से मना कर रही थी।

11 जून को सपना अपने पैसे लेने के लिए रजनी सिंह के घर पहुंची तो सपना का आरोप है कि पैसे मांगने पर रजनी ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा और जब उसने मना किया और अपने पैसे मांगे तो रजनी सिंह ने कुत्ते से सपना के ऊपर हमला करा दिया।

कुत्ते के द्वारा किए गए हमले से सपना के मुंह और गले पर चोट आई है। सपना ने अपने ऊपर हुए इस हमले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी ट्वीट कर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से एक्शन लेने की अपील की है। सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के वही विधायक हैं जिनके ऊपर अपने कुत्ते से अपनी बीवी को कटवाने का आरोप लगा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *