नुपुर का गला काट लाने का दिया बयान, पुलिस ने अपराधी को बचाने का रचा खेल, बोलना नशे में था

देश:- नुपुर शर्मा को लेकर भड़काऊ बयान देने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती का एक नया वीडीयो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने से सभी दंग रह गए हैं क्योंकि यह वीडीयो उनकी गिरफ्तारी के बाद का है जिंसमे पुलिस वाले उन्हें समझाते नजर आ रहे हैं कि तुम यही कहना कि नशे में थे ताकि बच पाएं। वीडियो में पुलिस वाले चिश्ती से कहते हैं कौन सा नशा कर रखा था जिसका जवाब देते हुए वह कहते हैं कि हम नशा नहीं करते इसपर पुलिस वाले कहते हैं कि बोल नशे में था जिस से तेरा बचाव हो जाए।

जानकारी के लिए बता दें सलमान चिश्ती को 5 जुलाई को पुलिस हिरासत में लिया गया था। इन्होंने एक बयान के जरिए कहा था कि जो भी नुपुर शर्मा का सर काटकर लाएगा यह उसको इनाम के तौर पर अपना मकान और कुछ पैसे देंगे। उन्होंने यह वीडीयो नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बनाया था। बता दें राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।
बताते चले भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। मुस्लिम समाज लगातार नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठा रहा है। वही सुप्रीम कोर्ट नुपुर को उनके बयान के लिए फटकार लगा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आज देश के जो हालात हैं उसके लिए सिर्फ और सिर्फ नुपुर शर्मा का बयान जिम्मेदार है। नुपुर शर्मा के एक बयान ने पूरे देश को सांप्रदायिक आग में झोंक दिया है और आज देश का भाईचारा खत्म हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *