पत्नी की हत्या कर उतारे सारे कपडे, शव के साथ पूरी रात करता रहा Rape

[object Promise]

नई दिल्ली । दिल्ली के कंझावला इलाके में युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खुद ही थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय आरोपी एक फैक्टरी में काम करता था लेकिन लॉकडाउन के दौरान इन दिनों घर पर ही रह रहा था। मृतका के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही दोनों ने शादी की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में झगड़ा चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात को आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर आया। इस दौरान उसने पत्नी को किसी से फोन पर बातें करते हुए देखा और इसी बात पर उनका विवाद हो गया। उसने पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को हत्या से पहले और बाद की सारी कहानी बताई है। उसने अवैध संबंध के शक की वजह से यह हत्या की।

पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि महिला का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था। क्राइम टीम के मुआयने के साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक और मृतका पहले से शादीशुदा थे। दोनों के दो दो बच्चे थे। लेकिन दो साल पहले फैक्टरी में काम करते समय दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों ने अपने परिवार को छोड़ दिया और बिना तलाक दिए शादी कर एक साथ रहने लगे थे।

आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने नौ बजे हत्या की और करीब पांच घंटे तक शव के साथ ही सोया रहा। फिर रात करीब दो बजे वह घर से निकलकर कंझावला थाने पहुंचा। आरोपी ने ड्यूटी ऑफिसर के डेस्क पर बैठे पुलिसकर्मी से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पहले तो किसी ने भरोसा नहीं किया लेकिन जब उसने बार-बार बात दोहराई तो पुलिसकर्मी उसे लेकर उसके घर पर गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *