नयी दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 13 दिसंबर को इटली में शादी की. ये शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई यहां तक कि विराट और अनुष्का के कई नजदीकी रिश्तेदारों को इसका पता तब चला जब दोनों की शादी हो चुकी थी.
खबरों की मानें तो विराट-अनुष्का ने शादी के बीच एक ऐसी गलती कर दी है जिसके चलते शायद दोनों को दोबारा शादी करनी पड़ सकती है. दरअसल विराट-अनुष्का ने दूसरे मुल्क में जाकर शादी तो कर ली लेकिन इसकी सूचना रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी.
इसका मतलब ये हो सकता है कि दोनों की शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है. अगर ऐसा होता है तो विराट और अनुष्का को एक बार फिर से शादी (कोर्ट मैरिज) करनी पड़ सकती है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक नियमों के मुताबिक यदि कोई भारतीय शख्स दूसरे देश में जाकर शादी करता है तो वह विदेशी विवाह अधिनियम-1969 के तहत रजिस्टर्ड की जाती है.
लेकिन विराट-अनुष्का की यह शादी इस अधिनियम के तहत नहीं हुई. ऐसे में अब विराट कोहली-अनुष्का देश के जिस राज्य में रहेंगे, वहां उन्हें उसी राज्य के नियमानुसार शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए दोबारा विवाह करना पड़ सकता है.
Leave a Reply