इमरजेंसी में महिमा चौधरी निभा रही है यह बड़ा किरदार फर्स्ट लुक आया सामने

Entertainment:- बॉलीबुड एक्टर कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में है। इस फ़िल्म में कई बड़े कलाकार बड़े बड़े राजनेताओं की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वही अब खुलासा हुआ है कि लम्बे समय तक पर्दे से दूर रही महिमा चौधरी इस फ़िल्म में महिमा चौधरी पुपुल जयकार का किरदार निभा रही है।

इमरजेंसी में महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक सामने आया है। कंगना रनौत ने उनके फर्स्ट लुक का पोस्टर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया है। महिमा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘पेश हैं महिमा चौधरी उस किरदार में जिसने सबकुछ देख, और फिर दुनिया के लिए इसे लिखा ताकि वो आयरन लेडी (इंदिरा गांधी) को करीब से देख सके. पुपुल जयकर, दोस्त, लेखक और राजदार।
[object Promise][object Promise]
कंगना रनौत ने बताया कि पुपुल जयकर इंदिरा गांधी की बेहद करीबी थी। वह एक लेखक थी और इंदिरा गांधी उनके साथ काफी अच्छे से रहती थी। उनके और इंदिरा गांधी के मध्य अच्छे रिश्ते थे। वह उनसे अपनी सारी बाते साझा करती थी। अगर कोई थ्रेड है इस फ़िल्म में तो वह पुपुल जयकर का किरदार जो मिसेज इंदिरा की उस दुनिया से लोगो को जोड़ता है। जिसे लोगो ने कभी नही देखा।
पुपुल जयकर ने इंदिरा गांधी की बायोपिक में इस बात का खुलासा किया है। इंदिरा गांधी को ऑपरेशन ब्लू के दौरान इस बात का आभास हो गया था की अब उनकी मौत होने वाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *