कुशीनगर : जिले के विशुनपुरा विकास खंड जटहा बाजार जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स और मेड वाइफ की मिलीभगत से ठेके पर किया जा रहा है नाजायज एबॉर्शन। इनकी सुरक्षा में कुछ सफेदपोश और कथित पत्रकार भी शामिल है। आज का यह वाकया गुरुवार की शाम 5 बजे देखने को मिली। सूत्रों से नाजायज ढंग से एबार्शन होने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पर पहुचे पत्रकार ने वहां मौजूद स्टाफ नर्स संगीता वर्मा और आशा बहु पत्रकार को देख घबरा गई। गर्भधारण निवारण गेट पर खड़ी एक महिला से पूछने पर वह भी घबराते हुए दबी जुबान अपनी नाम व पता कैमरे पर बता दी।
वही मौजूद स्टॉप नर्स संगीता वर्मा से पूछने पर मरीज के बारे में पता बताने से सीधे इंकार कर दिया। मैडम से पूछा गया कि जो आपके अस्पताल में मरीज भर्ती है उसका कोई पंजीकरण रिकॉर्ड दर्ज हुई तो दिखावे। लेकिन मैडम साहिबा ने कहा जब मरीजों का इलाज हो जाता है।
उसके बाद ही मरीज का नाम पता पूछकर रिकार्ड में दर्ज किया जाता है। इतना होने के बाद जब वहां से पत्रकार वापस आ गया तो कुछ सफेदपोश और कुछ कथित पत्रकारों का फोन आना शुरू हो गया। उनका कहना था कि जच्चा-बच्चा केंद्र पर कुछ फर्जी पत्रकार पहुंचकर झूठे मामले को रंग देने का काम कर रहे है। दूसरे ने कहा कि इस मामले में क्या हो सकता है। ये है जटहा बाजार का बच्चा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों का काला कारोबार का हाल। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में हो रही युवतियों के साथ अपराध को पचाने में जच्चा-बच्चा केंद्र पर तैनात कर्मियों का अहम रोल बना हुआ है लोगों की माने तो एबॉर्शन करने में 10 से ₹15 हजार वसूल किया जा रहा है। जच्चा बच्चा केंद्र भरता है ना आज स्टाफ नर्स और आशा बहू द्वारा पैसा जमा कराने के बाद ही नाजायज कारोबार में अपना हाथ गंदा करते हैं। इस इलाके में चल रही जच्चा-बच्चा केंद्र की खेल को जानबूझकर शायद स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी भी अपने जुबां पर पट्टी बांध लिया है।
Leave a Reply