कुशीनगर में दसवीं के छात्र पर तीन लोगों ने किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

कुशीनगर में दसवीं के छात्र पर तीन लोगों ने किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर
पडरौना,कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल के पटरी पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे दसवीं में पढ़ रहे छात्र को तीन अज्ञात लोगों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।  वह पढ़ने के लिए जा रहा था। इस हमले में उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसे दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली सूचना व चोटिल  के पिता द्वारा दी गई तहरीर अनुसार मुकेश पुत्र सुदर्शन कक्षा दसवीं का छात्र है। जो रोज की तरह पैदल  श्रीराम पट्टी से किसान इंटरमीडिएट कॉलेज गौरी श्रीराम पैदल पढ़ने जा रहा था ।तभी पहले से तीन लोग अज्ञात घात लगाकर बैठे थे और गगलवा पुल  की पटरी पर उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिए।

 

जिसमें उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोट आई। यह देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। किसी ने सूचना विशुन पूरा पुलिस को दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक सोनी ने तत्काल चोटिल व्यक्ति को दुदही सीएससी लाया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर चोट होने से  स्थिति गंभीर  बताई जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *