कुशीनगर में गठबंधन की ओर से सपा प्रत्याशी के एनपी कुशवाहा पक्ष में मन से लग जाएं बूथ व सेक्टर प्रभारी – एमएलसी

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गठबंधन की ओर से पडरौना कुशीनगर लोकसभा सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे एनपी कुशवाहा की जीत के लिए शनिवार को जिले के कप्तानगंज में चुनाव कार्यालय पर बैठक कर बूथ व सेक्टर प्रभारी के साथ सघन प्रचार में जुट गए हैं। शनिवार को जिले के कप्तानगंज स्थित चुनाव कार्यालय में बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब हो कि गठबंधन होने के बाद से ही बसपा कार्यकर्ता सपा प्रत्याशी के लिए जबकि बसपा कार्यकर्ता सपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। कुशीनगर में बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां बांटने के बाद पार्टी के रणनीतिकारों ने इस लोकसभा सीट पर नियोजित रूप में प्रचार अभियान की शुरुआत की है।
ऐसे में जिले के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी के पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर काम करने के लिए की जिम्मेदारी दी है। इनमें सेक्टर प्रभारी भी शामिल हैं। एमएलसी रामसुंदर निषाद के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ता पहले से ही प्रत्याशी के पक्ष में जुटे हैं,लेकिन सपा बसपा रालोद गठबंधन कार्यकर्ताओं में  शामिल बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारी को जिम्मेदारी बांट देने के बाद उन्हें एक निश्चित क्षेत्र में प्रचार की कमान संभालनी होगी। इससे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने को तैयार कर सकेंगे। किसी भी कार्यकर्ता पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। बूथ व सेक्टर प्रभारियों को लेकर हुई बैठक में एमएलसी रामअवध यादव,पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,सपा नेता कैलाशचंद्र रामकोला,जिला अध्यक्ष युवजन सभा सपा पडरौना परवेज आलम,व्यापार मंन्डल से माधव सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य काशीनरेश सिंह,आबताब अंसारी,नियाज अहमद,सलीम नेता रोजदिन अली,अशफाक अहमद, छोटे लाल यादव,पारसनाथ कुशवाहा,पडरौना,बब्लु यादव बिशनपुरा,कन्हैया,सिद्धार्थ वीबीएफ के अलावा बूथ व सेक्टर प्रभारी शामिल रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *