पडरौना,कुशीनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद में jansandeshonline.com में प्रकाशित खबर का नवागत जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पान्डेय के साथ पंजाब चीनी मिल पर पहुंचे ,और वहां पहुंच उस जोन क्षेत्र में कितने किसानों के गन्ने अभी खेत में खड़े हैं।
इसका लेखा-जोखा भी मांगा साथ ही मिल प्रबंध तंत्र को हिदायत दी कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में रहेगा तब तक चीनी मिल बंद नहीं होनी चाहिए और समय से भुगतान होना चाहिए उन्होंने तमाम कागजात के अलावा घटतौली की मिली शिकायत पर उसके बारे में भी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की । किसानों के साथ किसी प्रकार का प्रबंधतंत्र ने लापरवाही किया तो ठीक नहीं होगा । उन्होंने निरीक्षण के बाद पुनः जनपद में किस क्षेत्र में कितना गन्ना खेतों में पड़ा हुआ है इसका भी लेखा-जोखा लेने के बाद वापस लौट गये।
किसानों की समस्याओं को लेकर बरिष्ठ समाज सेवी व व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने लगातार सीएम से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत रहें ,जिसे मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित कि नवागत जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने पोर्टल की खबर में किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए चीनी मिल का निरीक्षण किया और सख्त लहजे में प्रबंधतंत्र को हिदायत दी कि जब तक इस क्षेत्र का गन्ना किसानों का खेत में रहेगा तब तक चीनी मिलें बंद नहीं होनी चाहिए।
Leave a Reply