Sara Ali Khan ने ‘बदतमीज दिल’ पर किया मजेदार डांस, देखें विडियो

[object Promise]

हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलिवुड की क्यूट ऐक्ट्रेसस में से हैं । इन दिनों अपनी आने वाली दो फिल्मों में बिजी हैं। बीते साल आज ही के दिन यानी 7 दिसंबर 2018 को उन्होंने बॉलीवुड में पहला कदम रखा था।

इस दिन को याद करते हुए उन्होंने अब एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस मौके पर फिल्म ‘केदारनाथ’ के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साँझा की हैं। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। इस बीच उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई मजेदार यादें शेयर की हैं।

[object Promise]
Sara Ali Khan ने ‘बदतमीज दिल’ पर किया मजेदार डांस, देखें विडियो

उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलिवुड से डेब्यू किया था। इस महीने इस फिल्म को 1 साल पूरा हो चुका है। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें लोगों के दिलों तक पहुंचाया और क्रिटिक्स ने भी तारीफ की।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

इसीलिए शायद सारा के लिए भी फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें काफी अहम हैं और उन्होंने ऐसी कुछ यादें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के वक्त का एक विडियो शेयर किया है जिसमें फिलम ये जवानी है दीवानी के गाने बदतमीज दिल पर डांस करती नजर आ रही हैं।

फिल्म में इस गाने का एक सीन था लेकिन विडियो में सारा इसका हुकअप स्टेप सीखती दिखाई दे रही हैं। इसमें केदारनाथ के शूट के कई और फुटेज भी हैं। केदारनाथ के एक साल पूरे होने पर सारा ने इंस्टाग्राम पर एक लेटर भी लिखा था। इसमें फिल्म की कास्ट और इससे जुड़े लोगों का शुक्रिया अदा किया था।

वहीं प्रफेशनल फ्रंट पर बात करें तो सारा इससे पहले सिंबा में नजर आई थीं। फिलम में उनके को-स्टार रणवीर सिंह थे। अब वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म और वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में नजर आएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *