कुशीनगर : पडरौना कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, चोरों ने शटर तोड़ नगदी नकदी रुपए लेकर दुकान से फरार

[object Promise]
कुशीनगर। पडरौना नगर से रामकोला जाने वाले मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के समीप स्थित एक दुकान का ताला तोड़ बीती रात चोरों ने लगभग 35000 रुपया नकदी चुरा ले गए.बुधवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने इस घटना की सूचना मुकामी थाने की पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद वापस लौट आई.पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई का मांग किया है.|
 मिली जानकारी के अनुसार  पडरौना शहर के नेहरू नगर निवासी पिन्टू कुमार जायसवाल जो रामकोला रोड पर केवल छपरा गांव के समीप पशु आहार की दुकान कर रखी है.बीती रात दुकान बंद कर रोज की तरह घर चले गए.जब आज सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा देख दंग रह गए.दुकान के अंदर जाकर देखा तो सभी समान बिखरे पड़े थे तथा  25000 हजार का सिक्का व बिक्री का 12000 हजार नगद रुपए गायब था |
 इस दौरान इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी.पुलिस मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने तहकीकात करने के बाद वापस चली गई.इस संदर्भ में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई का मांग किया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.इस घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *