वास्तु शास्त्र : सही जगह और सही समय पर लगाएं ये दो पौधें वर्ना हो जाएगा अनर्थ

डेस्क। वास्तु शास्त्र का चलन अब देश में घटता ही जा रहा है। एक समय था जब हमारे पूर्वज इंटीरियर डेकोरेशन की जगह घर के वास्तु पर ध्यान देते थे। पर समय के साथ ही वास्तु शास्त्र और इसको मानने वाले कम होते जा रहें है। पर क्या आप जानते है आपके घर में सुख, समृद्धि, शांति, वैभव आदि सभी चीज़ों के लिए वास्तु का सही होना बेहद जरूरी है। आज हम वास्तु से संबंधित एक ऐसे ही चमत्कार के बारे में बात करेंगे। 

वास्तु का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की माने तो वस्तु के आधार पर 2 पौधे घर में रखने से कई प्रकार के दुखों का निवारण होता है।

इनमें पहला अशोक का पेड़ है। जिसे घर में रखने से घर का दुख दूर होता है। आपके घर अशोक का पेड़ अवश्य होना चाहिए, यह सुंदर दिखने के साथ ही आपके घर से उदासी और नकारात्मकता को भी दूर रखता है। 

इस सूची में दूसरा पौधा है, आंवला। वैसे तो हिंदू धर्म में आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे की जड़ में भगवान विष्णु का वास है। यह पौधे बहुत ही पवित्र और शुभ माने जाते हैं। अगर आप इन पौधों को घर में लगाते हैं तो घर में भगवान विष्णु का वास प्रकृति रूप में रहता है। घर में इस पौधे के लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही इन पौधों के बढ़ने के साथ ही घर में समृद्धि आती है और भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा के लिए बनी रहती है। कहा जाता है कि इस पौधे की नियमित सेवा से आपको कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होते हैं। 

जगह का होता है विशेष महत्व

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस स्थान पर आप इन दोनों पौधों को रखते हैं वह जगह गंदी नहीं होनी चाहिए। इनको कभी भी बाथरूम के आस पास न रखें। इन दोनों पौधों के स्थानों को मंदिर के स्थान की तरह एकदम स्वच्छ रखें। इन पौधों को लगाते समय यह भी ध्यान में रखें कि इनको पर्याप्त धूप और स्वच्छ वायु मिले। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *