वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम विकास कर रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था विश्व मे पांचवे पायदान पर है। जी20 ने भारत को अध्यक्षता का मौका दिया। यह भारत के लिए गर्व की बात है।
आज हम विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी हुई है। आज यह आय बढ़कर 1.97 लाख हो गई है। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तरक्की कर रहे हैं। हर तरफ भारत की वाहवाही हो रही है। देश के 7 करोड़ से अधिक लोग ईपीएफ़ओ से जुड़े हैं।
रिपोर्ट्स सामने आई है कि भारत की आगामी समय मे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर उभरेगा। विश्व के अलग अलग देश इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन हम इन स्थितियों पर नियंत्रण पाते हुए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।
Leave a Reply