जिले के थानों द्वारा चलाए गए अभियान में 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, 230 ली0 अवैध शराब मय उपकरण बरामद कर 02.5 कुन्तल लहन को नष्ट किया गया।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व समस्त क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने के विरूद्व कार्यवाही करते हुए आज संयुक्त अभियान चलाया गया।

जिस क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये संभावित स्थलों पर दबिश देकर कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए सभी के विरुद्ध संम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 230 ली0 अवैध कच्ची शराब मय उपकरण व 02.5 कुन्तल लहन बरामद किया गया । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया ।।

थाना गौरीगंज-01,मुंशीगंज-03,जामो-01, अमेठी-01, संग्रामपुर-02, पीपरपुर-01, मुसाफिरखाना- 03 बाजारशुकुल-01, जगदीशपुर-01, कमरौली-01, जायस-01, मोहनगंज-03,शिवरतनगंज-02,फुरसतगंज-01 ।
कुल गिरफ्तार अभियुक्तो की संख्या-22

कुल बरामदगीः 230 ली0 अवैध कच्ची शराब मय उपकरण व 02.5 कुन्तल लहन (लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *