बिहार की पुलिस थाने में बेच रही थी शराब, एसपी ने पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर थाने को कर दिया सील

[object Promise]

पटना । बिहार में शराबबंदी के कानून का उल्लंघन पुलिसकर्मियों ने ही कर डाला। यहां सीएम नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा के अंतर्गत आने वाले हरनौत थाने में पुलिसकर्मी शराब के बक्से चुराकर पिया करते थे। किसी तरह पुलिस अधीक्षक को उनकी चोरी की करतूतों का पता चल गया गया। फिर क्या था, पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई और उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शराबी पुलिसकर्मियों द्वारा निरन्तर थाना क्षेत्र में बरामद की गई विदेशी शराब को चोरी-छिपे थाने के बैरक की जमीन में ही छुपा दिया जाता था। इसके लिए पुलिस वाले बाकायदा गड्ढा खोदा करते थे। बाद में जब भी इच्छा होती तो वहां से निकालकर पी लिया करते थे। कई बार तो बेच भी दिया करते थे। पुलिसकर्मियों को कई बार लोग संदेह की नज़र से देखते थे।

किसी ने पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार को उन पुलिसकर्मियों के बारे में शिकायत कर दी। जिसके बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करवा दिया। पता चला है कि, आरोपी पुलिसकर्मी ही तस्करों के पास से जब्त की गई शराब की खेप में से अलग-अलग मात्रा की 163 बोतलें चोरी कर चुके थे। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस थाने को सील कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *