रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। स्वच्छता न केवल हमारे घर, आंगन, गली, मोहल्ले, सड़क तक के लिए जरूरी है, बल्कि यह राष्ट्र की आवश्यकता है। भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान जो देश के प्रत्येक गांव-शहर से प्रारम्भ होकर प्रत्येक गली, मोहल्लों, सड़कों खुले स्थानों तक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर शौचालयों का निर्माण कराना देश के बुनियादी ढांचे को बदलना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महात्मा गांधी जी की जयन्ती 02 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करते हुए साफ-सफाई को जनान्दोलन बनाकर देश को स्वच्छ बनाकर भारत की छवि को बदलने के लिए लोगों का आह्नान किया, जिसमें पूरी सफलता मिली है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाया गया है। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में सदियों से खुले में शौच करने की प्रथा को बन्द कराकर शौचालयों के निर्माण पर बल दिया गया। स्वच्छता के लिए शौचालयों का उपयोग करने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव लाया गया। गांव की गलियों, नालियों, मोहल्लों को साफ रखना, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, ठोस और तरल अपशिष्ट की अच्छी प्रबन्धन व्यवस्था तथा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।
Leave a Reply