सोनिया का सरकार पर हमला सबसे बड़ा पाखंड : भाजपा

सोनिया का सरकार पर हमला सबसे बड़ा पाखंड : भाजपा

 

 

भाजपा ने संसद के शीतकालीन सत्र की संभावित कटौती को लेकर सरकार की आलोचना करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया है. भाजपा ने कहा उनका आरोप एक झूठ है और यह हाल के समय में सबसे बड़ा पाखंड कहा जाएगा.

भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार के भय से ध्यान बंटाने की रणनीति अपना रही हैं. उन्होंने पूर्व उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र को क्रिसमस से आगे बढ़ाना असामान्य नहीं है.

उन्होंने संसद में पार्टी के रिकॉर्ड पर निशाना साधने के लिए संसद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति का भी उल्लेख किया जो कि गर्व करने वाली बात नहीं है.

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाये गए आरोप हमारे समय के सबसे बड़े पाखंडों में से एक हैं. ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और वास्तविकता पर झूठी बयानबाजी के दायरे में आता है. संसद के लिए कांग्रेस के नए प्रेम पर हंसी आती है. उन्होंने दावा किया कि गत तीन वर्षों में उसने स्वयं को भारतीय इतिहास के सबसे विनाशकारी विपक्ष के तौर पर स्थापित किया है.यह भी पढ़ें: सोनिया का हमला: सवालों से डरी मोदी सरकार, टाल रही विंटर सेशन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *