LIVE MAHARASHTRA ASSEMBLY ELECTION : पत्नी लारा दत्ता के साथ महेश भूपति ने किया मतदान

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए मैदान में उतरे कुल 3,237 उम्मीदवारों में से केवल 236 महिलाएं हैं और शेष 3,001 पुरुष हैं। भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में, सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र अहेरी और सबसे छोटा मुंबई में धारावी है, लेकिन मतदाताओं के लिहाज से, 554,827 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा पनवेल सबसे बड़ा क्षेत्र है और 27,980 मतदाताओं के साथ वर्धा सबसे छोटा है।

जहां चिपलून में केवल तीन उम्मीदवार हैं वहीं, नांदेड़ दक्षिण में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों में, भाजपा ने 164, शिवसेना ने 126, कांग्रेस ने 147, राकांपा ने 121, मनसे ने 101, बसपा ने 262, वीबीए ने 288, सीपीआई ने 16, सीपीआई (एम) ने 8, अन्य पंजीकृत दलों ने 604 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि शेष 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

राज्य के कुल 8.97 करोड़ मतदाताओं में से 4.68 करोड़ पुरुष और 4.28 करोड़ महिलाएं हैं, साथ ही 2,634 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 966,661 मतदान केंद्र बनाए हैं और राज्य में मतदान के लिए वीवीपैट ईवीएम की कुल संख्या 135,021 होगी। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

UPDATES :-

  • महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 4.17 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

  • पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने पत्नी लारा दत्ता के साथ बांद्रा पश्चिम में मतदान किया।

  • यूपी के गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन ने गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अंधेरी पश्चिम में वोटिंग की।

  • महाराष्ट्र में नागपुर में नितिन गडकरी, मुंबई में पीयूष गोयल, एनसीपी की सुप्रिया सुले और अजीत पवार ने बारामती से वोट डाले।

  • आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी वोटिंग शुरू होते ही नागपुर में अपना वोट डाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *