Palghar Train Firing Update: जयपुर-एक्सप्रेस में ताबड़तोड़ फायरिंग से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मरने वाले लोगों में एक ASI और 3 यात्री शामिल हैं। ट्रेन में फायरिंग की क्या वजह थी यह अभी तक किसी को नहीं पता है।
ट्रेन में फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई। जिस युवक ने फायरिंग की वह कॉन्स्टेबल है। बताया गया है उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने चलती ट्रेन में फायरिंग की और दहिसर स्टेशन पर ट्रेन से कूद गया। पुलिस ने बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया है।
बता दें जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 में सुबह पांच बजे गोलीबारी की घटना हुई। ट्रेन दोपहर 2 बजे जयपुर स्टेशन से रवाना होती है और सुबह 6.55 पर मुंबई सेन्ट्रल पहुँचती है।
Leave a Reply