बड़ा बयान मोहन भागवत का, भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति संघ की नजर में हिन्दू

[object Promise]

हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat)ने हिंदुत्व की व्याख्या करते हुए कहा है कि संघ की नजर में भारत में रहने वाला 130 करोड़ की आबादी ही हिंदू है। यह बात हैदराबाद में मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। भागवत ने आगे कहा कि भारत में लोगों की संस्कृति और धर्म चाहे जो भी, वह हिंदू है।

भागवत ने बताया कि जो राष्ट्रवादी हैं, जो भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं, वे सब हिंदू हैं। सभी समाज हमारा है और संघ सबको एक करने के प्रयासरत हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत देश, परंपरा से हिंदुत्ववादी रहा है। भागवत ने अपने भाषण में ब्रिटिश राज और उनके फूट डालो और राज करो की नीति को याद दिलाते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता पर जोर दिया था।

मोहन भागवत ने टैगोर के निबंध ‘स्वदेशी सभा’ ​​का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय समाज का स्वभाव एकता की ओर बढ़ना है। संघ प्रमुख ने आगे बताया कि भारत में पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। वे अलग-अलग धर्मों का पालन कर रहे हैं जो अलग-अलग हैं लेकिन सभी भारतीय हैं और भारत माता की संतान हैं।

आपको बताते जाए कि मोहन भागवत हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इसमें करीब 20 हजार संघ कार्यकर्ता अपने गणवेष में पहुंचे थे। संघ कार्यकर्ताओं ने लाठी के साथ मार्च भी किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *