[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : बरेली शरीफ के रहने वाले मौलाना अख्तर रजा खां के इंतकाल के बाद आज 40 दिन पूरे होने पर कुशीनगर में मरहूम जनाब अख्तर रजा खां का चहल्लुम मनाया गया | इस दौरान मरहूम मौलाना अख्तर रजा खां के जन्नत के लिए अहले सुन्नत मजरे इस्लाम मदरसा बसहिया बनवीरपुर से जुड़े लोगों ने फातियाखानी व कुरानखानी का यहतमाम करने के बाद उनके प्रति तिलावत की | मालूम हो कि बरेली शरीफ मरहूम मौलाना अख्तर रजा खां गत वर्ष पूर्व यहां बसहिया बनवीरपुर गांव में हुए जलसे के प्रोग्राम में शरीक हुए थे |
चेहलुम के दौरान बसहिया मदरसे से जुड़े मोदररेसिंन कारी, इश्तियाक अहमद सुब्हानी, हाफिज मोहम्मद अहसन रजा कादरी,महफूज आलम, मोहम्मद रेहान,शफीकुर्रहमान,फैसल,सैफ अली,के अलावे मदरसे के जुमला तलवा आदी लोग मौजूद रहे |
Leave a Reply