कुशीनगर में छात्राओं को छेड़ रहे मनचलों को पकड़ छात्रों ने की धुनाई, पुलिस के हवाले किया

[object Promise]

गोल्डेन कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही फार्म के समीप एक कालेज से घर जा रही छात्राओं के साथ दर्जन भर युवकों को छेडख़ानी करना महंगा पड गया।छेडख़ानी के दौरान छात्राओं के शोर मचाने पर कालेज के छात्रो ने सात मनचलों को तीन बाइको के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर बैठा कर पुलिस को सूचना दे उनके हवाले कर दिया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर भी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के ढोरही गांव के एक इंटर से पढ़कर बुधवार को दोपहर कुछ छात्राएं घर जा रही थी। उसी दौरान दर्जन भर बाइक से स्लेटर तेज कर आवाज करते हुए छेड़खानी कर रहे थे। छात्राओं ने बचाव हेतू शोर मचाने लगी तो कुछ दूरी पर बगल मे जा रहे छात्रो ने मनचलो को दौड़ाकर सात मनचलो को तीन बाइक को पकड लिया और बाकी भागने मे सफल रहे। मनचले उल्टे ही कालेज के छात्रो को गाली देते हुए मारपीट करने लगे जिस पर गुस्साए छात्रो ने मनचलो को पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दे दिया।

मौके पर हल्का दरोगा उमेश कुमार यादव अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुचकर मनचलो से जब पूछताछ किया तो मनचलो का पहचान लीलाधर छपरा गांव निवासी उमेश चौहान, नूरहसन,पिपरा बाजार निवासी इरशाद,मेहताब, नौरंगिया गांव निवासी रबीश,मोनू के रुप मे हुई। पुलिस मनचलो व तीन बाइको को हिरासत मे ले थाने चले गए।प्रधानाचार्य ने पुलिस को आठ नामजद व आधा दर्जन अज्ञात मनचलो के खिलाफ तहरीर सौप दी है।प्रधानाचार्य ने बताया कि मनचलो के आतंक से कुछ छात्राएं कालेज आना बंद कर दी है,आज छात्रो ने दौड़ाकर मनचलो को पकड पुलिस को सौप दिया है।

पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ मनचलो को पुलिस हिरासत में ले थाने लाई है,पूछताछ की जा रही है, तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *