नगर निगम का दायरा बढ़ाने पर कैबिनेट की लगी मुहर, घटेगी जिले में ग्राम प्रधानों की संख्या

[object Promise]

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस बार 17 ग्राम प्रधानों की संख्या कम हो जाएगी। नगर निगम का दायरा बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद जिले में ग्राम प्रधानों की संख्या घट जाएगी। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि नगर-निगम ने वार्ड गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी नगर निगम में 70 वार्ड हैं। करीब 20 और बढ़ाए जाने हैं। इन गांवों के लोग पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आगामी नगर निगम के चुनाव में ये लोग पार्षद और महापौर का चुनाव करेंगे।

इन ग्राम पंचायतों में 31 गांव हैं। तकरीबन तीन साल बाद इन 31 गांवों के लोग शहरी बनकर पार्षदों का चुनाव करेंगे। वार्डो की संख्या बढ़ेगी, जिससे निगम में पार्षद बढ़ जाएंगे। गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी होने के बाद सीमा निर्धारण के लिए परिसीमन की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

वर्तमान में कार्यकारिणी का कार्यकाल अभी तीन साल का बचा है। ऐसे में जब चुनाव होगा तब इन गांवों के लोग नगर-निगम के दायरे में आ चुके होंगे। अगले साल की परिसीमन की कार्रवाई में कुछ नए वार्डो को शामिल किया जाएगा। नगर निगम 31 गांवों को 20 वार्डो में समाहित करेगा।

ज्ञात हो कि अगले साल 1,337 ग्राम पंचायतों में ही प्रधानी के चुनाव कराए जाएंगे। अभी यहां पर 1,354 ग्राम पंचायतें थीं। नगर निगम के वार्डो की संख्या बढ़कर अब 90 हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *