स्वच्छ वातावरण हमारे लिए कितना जरूरी है इसमें कोई शक नहीं क्योंकि दुनिया में अगर हम खुश है और खुशहाली से अपने जीवन को जी पा रहे हैं तो इसमें सबसे अहम योगदान स्वच्छ वातावरण का है। परंतु पिछले 2-3 सालों से हमारा वातावरण काफी ज्यादा प्रदूषित हो गया है। खासकर हमारे भारत देश की जिसमें कुछ प्रमुख शहर हैं जैसे कि Delhi, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, पटना, इत्यादि शहर हैं। पूरे भारत में यहीं हाल हैं क्योंकि वातावरण इतना ज्यादा प्रदूषित है कि हम सोच भी नहीं सकते।
ऐसा क्यों हो रहा है?
अगर हम लखनऊ शहर की बात करे तो यहाँ की आबादी 37 लाख से भी ज्यादा हैं पर उससे ज्यादा महत्तवपूर्ण बात यह है की उससे ज्यादा यहाँ लोगो के पास गाड़ियां हैं और दूसरे शहरों से भी यहाँ हर दिन लाखों गाड़ियां आती रहती हैं, ऐसे में प्रदूषण होना लाज़मी हैं साथ ही सरकार के तमाम कदम उठाने के बावजूद भी लोगों को स्वच्छता से रहना पसंद नही हैं। यहीं नहीं लखनऊ के इलवा delhi, noida, ग़ाज़ियाबाद, मुंबई, जहाँ की आबादी लखनऊ से भी ज्यादा हैं, पटना और ना जाने कितने शहर हैं जो प्रदूषण के गहरे चपेट में आ गए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ शहर को टॉप 10 सबसे ख़राब Air Quality Index (AQI) वाली श्रेणी में रखा गया हैं। हर दिन यहाँ की हवा जानलेवा साबित हो रही हैं। यह बात मज़ाक नही हैं, यह बहुत खतरनाक बात हैं कि एक शहर जिसकी आबादी इतनी ज्यादा हैं उसका AQI हर रोज़ 300-400 से भी ऊपर जा रहा हैं। पूरा विश्व इसवक्त कोरोना से लड़ रहा है पर हम प्रदूषण और कोरोना दोनों से लड़ रहे हैं। Delhi और नॉएडा का भी AQI 400 पार रहता हैं जो की बहुत ज्यादा खतरनाक हैं।
इसके ज़िम्मेदार हम ही लोग हैं जो स्वच्छता का पालन ना करके गंदगी फ़ैलाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सरकार ने जगह पे Clean Environment Programs रन करवाएं हैं। इसके लिए एक मंत्रालय भी बनाया गया हैं परंतु हम लोगों को तो बस जगह मिली तो पान थूक दिया, कचरा फ़ेक दिया, पेड़ काट दिया, पानी में कूड़ा फेंक दिया, अत्यादि करने से फुर्सत कहाँ मिलती हैं जो हम स्वच्छ वातावरण के लिए कोई initiative लेंगे। यह देश हमारा हैं यहाँ की फ़िज़ा अगर साफ़ रहेगी तो हमारी सेहत भी साफ़ रहेगी और हम किसी भी बीमारी से डट कर मुक़ाबला कर पाएंगे।
स्वच्छ वातावरण कैसे बनाएं?
स्वच्छ वातावरण के लिए हमें सबसे पहले आसपास पेड़ लगाने होंगे, कूड़ा dustbin में ही फेंके, नदी या समुंदर के किनारे कचड़ा ना फैलाए, कहीं भी सड़क पर थूके ना, सड़कों पर कचड़ा ना फैलाए बस इतना सा करके आप एक स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण बना सकते हों। योगी जी की सरकार ने World Environment Day पर करोड़ो पेड़ लगा के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, एक मुक्यमंत्री हो कर जब वो स्वच्छ वातावरण के लिए ऐसे कदम उठा सकते हैं तो क्या हम लोग अपने आसपास सफाई नहीं रख सकते। अगर हूँ स्वच्छ वातावरण बनाने में अपनी सरकार और खासकर खुद के लिए ऐसा करेंगे तो हम लोग Global Warming से बहुत जल्दी बाहर आ जाएंगे।
अगर पास में जाना हैं तो हम गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं आगार उसकी जगह हम साइकिल या फिर पैदल चलेंगे तो इससे हमारी सेहत और वातावरण में प्रदूषण कम होगा बस एक बार हफ्ते में दो बार ऐसा करके देखें आप की सेहत और वातावरण में प्रदूषण कितना कम होगा यह आप खुद देखोगे।
इस लेख से मैं किसी शहर की बुराई नहीं कर रहा हूँ बस स्वच्छ वातावरण के लिए आप सबको जागरूक क्र रहा हूँ क्योंकि अगर हम जागरूक होंगे तो स्वच्छ वातावरण होगा और हमारे शहर का AQI भी काफी सुधर जाएगा और हम किसी भी बीमारी से लड़ सकेंगे।
आओ मिलकर अपने देश को स्वच्छ बनाएं और नए भारत में स्वच्छ वातावरण अपनाएं और स्वच्छता से सब बीमारियों को जड़ से मिटा दे।
Health is the most important part in our life, and for maintaining your health you need to keep your surroundings neat and clean. So let’s Join an initiative and follow a cleanliness policy. Stay Healthy and Stay Fit.
Leave a Reply