भाजपा सरकार का मुख्य एजेण्डा विकास न होकर समाज को है बाटना: अभय सिंह

[object Promise]
अयोध्या। समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी पिछड़ों को हक दिलायेगी। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित मासिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय कार्यक्रम प्रत्येक विधान सभा में आयोजित कर पिछड़ों को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ा जायेगा इसके लिये पार्टी जनसम्पर्क अभियान चलायेगी।
उन्होंने कहा कि देश की सभी जातियों को जनगणना के आधार पर हक व सम्मान मिलना सुनिश्चित हो। आबादी के आधार पर अनुपातिक आरक्षण देने की व्यवस्था की जाय तभी सभी को न्याय प्राप्त हो सकेगा। मासिक बैठक में मौजूद गोशाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का मुख्य एजेण्डा प्रदेश का विकास न होकर समाज को बाटना है जबकि प्रदेश में सपा की सरकार के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव का मुख्य लक्ष्य प्रदेश का विकास था।
उन्होंने कहा कि 100 दिन के बाद लोकसभा का चुनाव शुरू हो जायेगा। कार्यकर्ता चुनाव के लिये तैयार रहें। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बैठक का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। बैठक में प्रदेश से आये परिपत्रों को पढ़कर बैठक में मौजूद कार्यकारिणी के सदस्यों को सुनाया गया और पार्टी द्वारा दिये गये जरूरी निर्देशों से अवगत कराया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम जनपद की पांचों विधान सभा में 07 जनवरी सोमवार से 20 जनवरी रविवार तक आयोजित कर जनसम्पर्क का कार्य किया जायेगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, निशात अली खान, भागीरथी तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, मोहम्मद असलम, सत्यनारायण मौर्य, रामनरेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू, छोटेलाल यादव, दान बहादुर सिंह, एजाज अहमद, ओपी पासवान, रामबहादुर यादव, सरफराज नसरूल्ला, के0के0 गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, त्रिभुवन प्रजापति, रामानन्द यादव फौजी, वसी हैदर गुड्डू, हाजी असद अहमद, अरूण निषाद, अशोक मदान, निर्मल वर्मा, जगन्नाथ पाल, अंसार अहमद बब्बन, देशराज यादव, जमुना वर्मा, विन्देश्वरी यादव, महन्थ अनिल मिश्रा व विधान सभा अध्यक्षों में कृष्ण कुमार पटेल, डाॅ0 वेद प्रकाश यादव, शिवबरन यादव पप्पू आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *