रिपोर्ट योगेंद्र गौतम
उन्नाव। अपराधियो के विरुद्ध चलाये रहे अभियान के तहत आज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जहाँ एक अवैध शस्त्र फैक्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। जानकारी के अनुुसार गंगााघाट थाना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुये 02 अभियुक्तों के कब्जे से 30 अदद अवैध तमंचा , 02 अदद अवैध अर्द्धनिर्मित तमंचे, 26 अदद जिंदा कारतूस, 12 अदद खोखा कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
पकड़े गए अभियुक्तो में चंदू पुत्र मोतीलाल,निवासी ग्राम देवमई थाना मलवा जनपद फतेहपुर और खन्ना पुत्र अमृतलाल निवासी लोकहनखेड़ा,थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।दोनों अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि अब तक कई दर्जन तमंचे व एच बी बी एल गन जनपद फतेहपुर ,रायबरेली,उन्नाव, कानपुर, नगर सीमावर्ती जिले में सप्लाई किये जा चुके है।
हम लोग जगह- बदल बदल कर सुनसान इलाको में गंगा कटरी क्षेत्रो में इनका निर्माण करते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक हरिपाल सिंह स्वाट प्रभारी,हेडकांस्टेबिल राजेश कुमार मिश्रा,खैरुल बशर, कांस्टेबिल रोहित शर्मा,शमीम खान,अमर सिंह,जाजमऊ चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह,साहब सिंह, नफीसुदीन,विजय सिंह, रामबरन थे।
Leave a Reply