अवैध निर्माण पर प्रशाशन का चला बुलडोजर

[object Promise]

महाराजगंज । गुरूवार शाम घुघली-शिकारपुर मार्ग के ग्रामसभा जोगिया के कफवा चौराहे पर सड़क के दायरे के अवैध ढंग से निर्माण किये गए मकानों को उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर लगाकर गिराया गया।
विकास खंड घुघली के ग्राम सभा जोगिया कफवा चौराहे पर कई लोगों ने वर्षों पूर्व से सड़क दायरे के अन्दर कब्जा कर पक्का निर्माण करा रखा था। इसी मामले में दो लोगों में उच्च न्यायालय में वाद दाखिल था। सुनवाई के पश्चात उच्च न्यायालय ने प्रशासन को सड़क के जद में हुए अवैध निर्माण को हटाने निर्देश दिया। इसके अनुपालन में जिला प्रशासन ने पुनः सीमांकन कर तीन सितम्बर तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था।

लेकिन अतिक्रमण न हटने के दशा में जिलाधिकारी अमर नाथ उपाध्याय के सख्त निर्देश पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, विभागीय अधिकारी, पीएसी, मुकामी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कफवा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की करवाई शुरू कर दी।

करवाई के क्रम में छोटेलाल, संजय, कैलाश दुखी, सहादु, जितेंद्र सहित कई अन्य लोगों द्वारा किये गए अवैध निर्माण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह के अतिरिक्त विभिन्न थानों से आयी पुलिस मौजूद रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *