BJP ने कांग्रेस पर हिन्दू आतंकवाद को लेकर बोला हमला,पूछा…

[object Promise]

नई दिल्ली। हिंदू आतंकवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानों को वार युद्ध चल रहा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के हिंदू आतंकवाद पर दिए बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने उन पर पलटवार किया है।

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि हम कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के विचार और लश्कर, आईएसआई की 26/11 रणनीति के बीच एक संबंध देख सकते हैं। क्या भारत का कोई व्यक्ति आईएसआई को आतंकवादियों को हिंदू पहचान देने के लिए हैंडलर के रूप में सहायता कर रहा है ? क्या दिग्विजय सिंह हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे ? कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।

आपको बताते जाए कि लोकसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान पर टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर 26/11 हमले के बाद झूठे हिंदू आतंकवाद मुद्दे को खड़ा करने का आरोप जडा था।

चौधरी ने कहा कि जब ‘हिंदू आतंक’ शब्द गढ़ा गया था तब एक अलग पृष्ठभूमि थी। मक्का मस्जिद में विस्फोट हुआऔर प्रज्ञा ठाकुर, अन्य को तब गिरफ्तार किया गया। आतंकवादी हमेशा छलावा करते हैं, वे अपनी वास्तविक पहचान के साथ हमलों को अंजाम नहीं देते हैं। 26/11 के समय यूपीए सरकार थी जिसने हमले के बारे में सब कुछ बताया।बाद में यूपीए के शासनकाल में अजमल कसाब को फांसी दी गई थी।

[object Promise]

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *