रिपोर्ट विवेक कुमार
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के क्रम में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह यहां करीब प्रधानमंत्री सुबह 11.35 बजे अयोध्या में मयाबाजार में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे और फिर वहां से कार के द्वारा मंच तक पहुंचे।
इस दौरान हर हर मोदी-घर घर मोदी के जोरदार नारों के साथ मंच पर उनका स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा साहब का अंबेडकर का नाम जिस शहर से जुड़ा है मैं वहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं।
आपका प्यार मेरी पूंजी है।यह मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की नगरी है, देश के स्वाभिमान की नगरी है। हम नए भारत का सपना साकार करने में लगे हैं।उन्होंने कहा कि बहनजी बाबा साहब के नाम का उपयोग किया लेकिन उनके आदर्शो के विपरीत काम किया। सपा ने भी लोहिया जी के नाम का उपयोग किया लेकिन सब तहस-नहस कर दिया। इनको गरीबों और श्रमिकों की चिंता करनी चाहिए थी कि नहीं।
Leave a Reply