8 नवंबर से चंडीगढ़ साहित्योत्सव

[object Promise]

चंडीगढ़ । आठवां चंडीगढ़ साहित्योत्सव यहां 8 से 10 नवंबर तक चलेगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई। आयोजक संस्था अदब फाउंडेशन के अध्यक्ष मितुल दीक्षित ने बताया कि साहित्योत्सव की थीम ‘पठन सामग्री में शुद्धता या अशुद्धता’ है। इस विषय पर उत्कृष्ट लेखक व समालोचक चुनिंदा पुस्तकों के संदर्भ में चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी साहित्य प्रेमियों के लिए कुछ नया-ताजा होगा। हिंदी और अंग्रेजी की 13 किताबों पर चर्चा होगी।”

दीक्षित ने बताया कि साहित्योत्सव में अंग्रेजी के जाने माने भारतीय कथाकार किरण नागरकर को श्रद्धंजलि भी दी जाएगी। उनका निधन सितंबर में हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *